Back
भागलपुर में बम फेंकने की घटना: तीन आरोपियों की गिरफ्तारी, सुरक्षा पर सवाल
AKAshwani Kumar
Feb 09, 2026 12:46:44
Bhagalpur, Bihar
भागलपुर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब धमकी नहीं, सीधा बम फेंक कर दहशत फैलाई जा रही है। रंगदारी के लिए कैमरे के सामने वारदात, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल और खुलेआम कानून को चुनौती मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र की यह तस्वीर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। वार्ड संख्या 39 में पार्षद पति अब्दुल सरवर कुरैशी उर्फ मिंटू के घर पर बम फेंकने की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के मुताबिक घटना से पहले लगातार रंगदारी की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी दी गई और दहशत फैलाने के मकसद से पूरी वारदात का वीडियो बनाया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आते ही मोजाहिदपुर थाना पुलिस एक्शन में आ गई। वायरल फुटेज के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि 4 फरवरी 2026 को अपराधियों ने धमकी को अंजाम देते हुए पार्षद पति के घर पर बम फेंका। तेज धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और वार्ड संख्या 39 में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित की ओर से मोजाहिदपुर थाना में दिए गए लिखित आवेदन में जान का खतरा बताते हुए किसी बड़ी वारदात की आशंका जताई गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और अन्य संलिप्त अपराधियों की तलाश भी की जा रही है। फिलहाल वार्ड संख्या 39 में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन भागलपुर में अपराध पर लगाम को लेकर सवाल अब भी खड़े हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
1
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 09, 2026 14:32:040
Report
PSPreeti Srivastava
FollowFeb 09, 2026 14:31:55Lucknow, Uttar Pradesh:स्पॉट से
चसमदीद के साथ टीटी
जिस बाइक वाले को चोट लगी थी उसका भी टीटी
स्पॉट दिखाते हुए
गाड़ी में जब एक्सीडेंट हुआ तो एक ही आदमी था जो गाड़ी चला रहा था ऐसा चश्मदीद का कहना है
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 09, 2026 14:31:400
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 09, 2026 14:31:200
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 09, 2026 14:30:440
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 09, 2026 14:30:140
Report
0
Report
0
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowFeb 09, 2026 14:22:300
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 09, 2026 14:22:080
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 14:21:520
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowFeb 09, 2026 14:21:310
Report
0
Report